फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कुत्ता सामने आने से अनियंत्रित बाइक पलटी, तीन घायल

Tue, 16 May 2023 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुत्ता सामने आने से अनियंत्रित बाइक पलटी, तीन घायल
विज्ञापन

शिकोहाबाद। बहन और भांजे को बाइक पर बैठाकर शिकोहाबाद आ रहे युवक की बाइक के आगे कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के चक्कर में युवक बाइक से नियंत्रण खो बैठा और बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे बाइक सवार तीनों घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का अस्पताल में उपचार कराया।
विज्ञापन

मैनपुरी के थाना क्षेत्र दन्नहार के गांव कंजार निवासी जयकिशोर ने बताया कि वह अपनी बहन रजनी और भांजे लवी को बाइक पर बैठा कर उसकी ससुराल छोड़ने आ रहा था। जब उसकी बाइक बामई के समीप पहुंची, तभी उसकी बाइक के आगे कुत्ता आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में उसकी बाइक फिसल गई। जिसमें जयकिशोर, उसकी बहन रजनी और भांजा लवी तीनों घायल हो गये । इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को छुट्टी दे दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें