शिकोहाबाद। थाना पुलिस ने सोमवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में एटा रोड स्थित एफसीआई गोदाम के समीप से पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से सवा किलो चरस बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि दो युवक संदिग्ध अवस्था में एफसीआई गोदाम के पास खड़े दिखाई दिये। संदेह होने पर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और उनकी तलाशी ली।
इस दौरान उनके पास से सवा किलो चरस बरामद हुआ। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे शिकोहाबाद में इसकी डिलेवरी करने आए थे। पकड़े गये युवकों ने अपने नाम राजा और मोहन निवासी गिहार कॉलोनी मैनपुरी बताया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। दोनों को जेल भेज दिया।