फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फिरोजाबाद फ्लाईओवर पर बड़ा हादसा...11 हजार वोल्ट की लाइन से करंट, दो मजदूर झुलसे; देखें वीडियो

Wed, 31 Dec 2025 01:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर काम करते समय दो मजदूर तेज करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। इससे अफरा-तफरी मच गई।
 
विज्ञापन
फिरोजाबाद हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद एसपी सिटी कार्यालय के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर काम करते समय दो मजदूर तेज करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। इससे अफरा-तफरी मच गई। घायल मजदूरों को शीघ्र उपचार को ट्रॉमा सेंटर लाया गया। घटना जैन मंदिर के निकट की है। बताया जाता है कि फ्लाईओवर निर्माण के दौरान एक सरिया ऊपर से गुजर रही 11000 वोल्ट की बिजली लाइन से छूने से अचानक करंट फैल गया। घायल मजदूरों की पहचान सोनू और ग्लोक निवासीगण गांव रम नगरा थाना माधव टंडा जिला पीलीभीत के रूप में हुई है। आसपास मौजूद अन्य मजदूरों और कर्मचारियों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें