फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: घर से पापा को गाली देकर जबरन बुलाकर ले गए थे दो अंकल

Mon, 04 Dec 2023 12:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर क्षेत्र में मजदूर की हत्या कर शव कस्बा स्टेशन के पास फेंक दिया था। उसका शव लहूलुहान अवस्था में बरामद हुआ था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया था। पुलिस ने मृतक के बेटे से पूछताछ की तो पता चला कि दो युवक घर से जबरन उसके पिता को बुलाकर ले गए थे। जाने से मना करने पर गाली-गलौज भी की थी।
विज्ञापन



मोहम्मदपुर नवादा निवासी पप्पू (53) की हत्या कर शव कस्बा के रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार को फेंक दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा था। पुलिस और डॉग स्क्वाइड की टीम ने मौका मुआयना किया। मृतक के सिर के आगे और पीछे से खून बह रहा था। इसके अलावा उसके शरीर पर काफी चोट थीं। मृतक के पुत्र कृष्णा ने बताया कि उसके छोटे भाई अजय के मुताबिक शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे दो युवक उसके घर गए थे और जबरन साथ चलने की बात कर रहे थे। पिता ने विरोध भी किया लेकिन उन्होन गाली-गलौज शुरू कर दी। उसके बाद युवक जबरन पिता को साथ ले गए। शनिवार को उनका शव रेलवे स्टेशन के समीप झाड़ियों में पड़ा मिला।




मामले में छानबीन की जा रही है। जिन युवकों द्वारा मृतक को घर से साथ ले जाने की बात कही जा रही है। उनकी पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। तहरीर अभी प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - देवेन्द्र सिंह, सीओ शिकोहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें