फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दो किशोरियां लापता, परिजन ने जताई अनहोनी की आशंका

Mon, 02 Sep 2024 01:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। क्षेत्र से दो किशोरियां लापता हो गईं। परिजन ने तलाश के बाद भी पता न चलने पर अनहोनी की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना पचोखरा के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी शनिवार दोपहर सवा दो बजे करीब पढ़ाई से संबंधित सामान लेने एत्मादपुर बाजार गई थी। रास्ते में मिले बड़े भाई को भी उसने पढ़ाई का सामान लेने जाने की बात कही। वह शाम छह बजे तक घर नहीं लौटी तो परिजन की चिंता हुई। परिजनों ने सहेलियों, रिश्तेदारियों में उसकी तलाश की। कहीं पता नहीं चलने पर अनहोनी की आशंका जताई है। इसके अलावा क्षेत्र के एक मोहल्ले निवासी 17 वर्षीय किशोरी शुक्रवार रात्रि साढ़े आठ बजे दूध लेने गई थी। उसके बाद वह लापता हो गई। परिजन ने अनहोनी की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी अनुज राणा का कहना है कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है तथा किशोरियों को जल्द बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें