फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दो पैथोलॉजी और एक क्लीनिक सील

Fri, 23 Jun 2023 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद। अवैध पैथोलॉजी संचालकों के खिलाफ जनपद में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई चेकिंग के दौरान तीन अवैध पैथोलॉजी को सील कर दिया। आसपास के क्लीनिक और मेडिकल स्टोर बंद हो गए।
विज्ञापन

एसीएमओ डाॅ. केके वर्मा के नेतृत्व में जिले में छापेेमारी की गई। टीम ने रामनगर में संचालित लाईफ केयर पैथोलॉजी सेंटर पर छापा मारा। यहां कोई भी चिकित्साधिकारी उपस्थित नहीं पाया गया। पैथोलॉजी पर रक्त के नमूने एवं रक्त की जांच करते हुए पाये गये। पैथोलॉजी का किसी भी प्रकार का कोई भी पंजीकरण नहीं था। इसलिए तत्काल सील कर दिया गय। पैथोलॉजी संचालक जितेंद्र कुमार तथा श्यामवीर सिंह को नोटिस दिया कि पांच दिन में साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए जाने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। खुशी पैथोलॉजी छारबाग पर भी छापेमारी की। यहां पर भी स्वास्थ्य विभाग से कोई पंजीकरण नहीं मिला और न ही पैथोलॉजी पर कोई चिकित्सक था। इसे भी टीम ने मौके पर ही सील कर दिया। कांती क्लीनिक, डाॅ. एस चौधरी, बाबा मार्केट, राजा का ताल पर छापेमारी की। यहां गांव लालऊ निवासी दीपू की डेढ़ वर्षीय बेटी परी के इलाज में चिकित्सक द्वारा लापरवाही बरतने पर हुई मौत की शिकायत को देखते रखते हुए कांती क्लीनिक को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें