फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

Sat, 12 Oct 2024 01:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मक्खनपुर (फिरोजाबाद)। लूट की वारदात को अंजाम देने जा रहे दो बदमाशों को थाना मक्खनपुर पुलिस और एसओजी की टीम ने घेराबंदी करते हुए मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। दोनों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने दोनों को सरकारी ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया है। इनके कब्जे से अवैध हथियार एवं लूटे गए पांच मोबाइल और बाइक बरामद की हैं। बृहस्पतिवार देर रात सीओ शिकोहाबाद प्रवीन तिवारी के नेतृत्व में मक्खनपुर थाना प्रभारी संजीव दुबे और एसओजी टीम इकरा काॅलेज के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सर्विलांस टीम भी मौके पर आ गई। खैरगढ़ की ओर से बाइक पर सवारों को रोकने का प्रयास किया तो उनकी बाइक फिसल गई। बाइक फिसलते ही बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इस दौरान देखा कि दोनों के पैर मे गोली लगी थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करने के साथ उपचार को सरकारी ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया। उन्होंने पूछताछ के दौरान अपने नाम थाना रामगढ़ के जाटवपुरी निवासी समीर एवं सांती रोड निवासी सलीम बताए हैं। थाना प्रभारी मक्खनपुर संजीव दुबे ने बताया कि इनके कब्जे से लूटे गए पांच मोबाइल फोन एवं अवैध असलाह के साथ बाइक बरामद की है। दोनों लूट की वारदात को पहले भी अंजाम देने के साथ जेल जा चुके हैं।



-थाना मक्खनपुर पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस टीम के सहयोग से दो बदमाशों को लूट की वारदात को अंजाम देने से पहले ही मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। दोनों के पैर में गोली लगी है। दोनों को सरकारी ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। इनके कब्जे से पांच मोबाइल फोन, अवैध हथियार एवं बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अखिलेश भदौरिया, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें