फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक सहित दो की मौत

Sat, 21 Oct 2023 12:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। बालाजी मंदिर के पास जा रहा ई-रिक्शा चालक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल काॅलेज फिरोजाबाद भेजा है। वहीं एक अन्य व्यक्ति की भी हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव तरामई निवासी एवरन सिंह (60) शुक्रवार को ई रिक्शा लेकर बालाजी मंदिर की ओर जा रहा था। सड़क पार करने के दौरान अचानक किसी अज्ञात वाहन ने रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसने कुछ समय बाद ही मौके पर दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल काॅलेज फिरोजाबाद भेज दिया है।
दूसरी घटना थाना क्षेत्र के गांव नौशहरा के पास हुआ। जहां मैनपुरी रोड निवासी साइकिल सवार हिम्मत सिंह (55) को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें