खेलने निकले सगे भाई गायब,दी तहरीर फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के ओपी इंटर कालेज के सामने प्रकाश नगर बंबा बाईपास निवासी दो सगे भाइयों को छह दिन बीतने के बाबजूद कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों ने बताया कि विष्णु राजपूत (15) एवं विपिबन राजपूत (नौ) पुत्रगण यशपाल सिंह राजपूत नौ जून को खेलने के बाद गायब हो गए थे। परिजनों के द्वारा तभी से दोनों की तलाश की जा रही है। छह दिन बीतने के बाबजूद बालकों का कोई पता नहीं चल सका है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है।