फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: आंख की रोशनी छीनने के आरोपी दो सगे भाई गिरफ्तार

Thu, 29 Aug 2024 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। किराए के मकान में रहने वाले युवक के साथ हुई पिटाई में उसकी आंख की रोशनी जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने दो आरोपी भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। जिन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
विज्ञापन

जनपद औरैया के थाना अछल्दा कसारा एवं हाल निवासी नौशहरा निवासी शाहनवाज यहां किराये के मकान में रह रहा था। 9 अगस्त को आसिफ उर्फ आसीम, सनी निवासी नौशहरा से मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद में गुस्साए दोनों भाइयों ने पीड़ित को बेरहमी से पीटा था। इस दौरान पीड़ित की बाई आंख में गंभीर चोट आई थी। इसके चलते उसकी आंख की रोशनी चली गई थी। इस मामले में पीड़ित ने थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने घटना के बाद से फरार चल रहे दोनों आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर ग्राम सचिवालय के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें