चोरी की बाइक और तमंचा समेत दो गिरफ्तार
शिकोहाबाद। थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो युवकों को चोरी की बाइक और तमंचा सहित गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि शनिवार सुबह चेकिंग के दौरान संत जनू बाबा चौकी के पास से दो युवकों को पकड़ा। उनके कब्जे से एक चोरी की बाइक और एक तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस ने उनके नाम संदीप और सूरज राजपूत निवासी खंजापुर थाना रसूलपुर बताया है। संवाद