टूंडला। कोहरे का असर रेल संचालन पर रविवार को भी दिखाई दिया। रविवार को संभलते रेल संचालन के बीच ट्रेनें दो से 10 घंटे देरी से चलीं। इतना ही नहीं रेल प्रशासन ने चार ट्रेनों को रद्द कर दिया। ट्रेनों के लेट चलने एवं रद्द रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रद्द की गई ट्रेनों में अप की महानंदा एक्सप्रेस, इटावा-आगरा कैंट मेमू पैसेंजर व डाउन की आगरा कैंट-टूंडला मेमू पैसेंजर, आगरा कैंट-इटावा मेमू पैसेंजर रहीं। वहीं देरी से चलने वाली वाली ट्रेनों में अप की आम्रपाली एक्सप्रेस तीन घंटे, वैशाली एक्सप्रेस दो घंटे, गोमती एक्सप्रेस दो घंटे, बीकानेर सुपरफ़ास्ट एक्सप्रेस दो घंटे एवं डाउन की फरक्का एक्सप्रेस 10 घंटे देरी से टूंडला पहुंचीं।