फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: 16 दिन पूर्व हुए गोलीकांड के दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 01 Jan 2024 12:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। बेटी की शादी से नाराज होकर पिता और भाई ने द्वारा किए गए गोलीकांड के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। इनके तमंचा-कारतूस बरामद हुए हैं। गोलीकांड में नामजद दो अन्य आरोपियों की तलााश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन



15 दिसंबर की रात को बेटी स्वाति की शादी से नाराज सभासद पिता हरिओम ने अपने बेटे अरूण कुमार उर्फ कान्हा, रोहित एवं प्रांशु ने मिलकर भारतीय स्टेट बैंक चौराहे के समीप स्थित मोहम्मदमाह में फायरिंग की। फायरिंग में प्रवेश देवी के पिता विशंभर सिंह के कंधे के समीप गोली लगी। उनका मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। घायल के पुत्र प्रवीण कुमार ने आरोपी सभासद, उसके पुत्र के अलावा रोहित एवं प्रांशु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने अरूण कुमार उर्फ कान्हा एवं प्रांशु यादव निवासीगण मोहम्मद माह अहीर नगरिया शिकोहाबाद को शनिवार रात नारायण तिराहा से गिरफ्तार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक तमंचा कारतूस भी बरामद किए। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया यहां से उन्हें जेल भेजा दिया। अब पुलिस फरार चल रहे सभासद और उसके साथी की तलाश में दबिश देने में जुटी है।
विज्ञापन










अभी दो आरोपियों को पकड़ा है। इनसे तमंचा-कारतूस बरामद हुए हैं। नामजद अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। - अनिल कुमार सिंह, इंस्पेक्टर, शिकोहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें