फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: 550 ग्राम सोना चोरी कराने वाले दो आरोपी हिरासत में

Sun, 19 Jul 2026 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
सिरसागंज। एक ट्रांसपोर्ट व्यवसायी एवं किसान के 13 वर्षीय बेटे मोनू को बहला-फुसलाकर उसके ही घर की तिजोरी से 550 ग्राम सोने के कीमती जेवरात चोरी करा लिए गए। इस मामले में पुलिस ने एक कन्फेक्शनरी संचालक समेत दो संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनसे सोने की बरामदगी के लिए पूछताछ की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह के अनुसार, प्राथमिक जांच में पता चला है कि दोनों पक्ष एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं और एफआईआर से अलग सामाजिक स्तर पर भी बातचीत चल रही है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से गहनता से विधिक जांच कर रही है और फरार अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें