फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: एटीएम कार्ड बदलकर बैंक खाते से पैसा निकालने के दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 11 Aug 2023 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। थाना क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर बैंक खातों से पैसा निकालने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सफीक पुत्र कल्लू ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया था कि कस्बे में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में वह पैसा निकालने गया था। पीछे से दो युवकों ने उसका एटीएम पिन चुपके से देख लिया। इसके बाद उसे गुमराह कर उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। सफीक ने बताया रात में उसके अकाउंट से 30 हजार रुपये और दूसरे दिन 7 बार में 28 हजार रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने सफीक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। शुक्रवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो युवक फतेहाबाद-शमसाबाद बाईपास पर खड़े हैं, वे एटीएम से पैसा निकालते समय लोगों का एटीएम पिन देखते हैं और कार्ड को बदलकर रुपये निकाल लेते हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दोनों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम संजय राठौर पुत्र मोहर सिंह निवासी सदुपुरा थाना मंसूरपुर और प्रेम राठौर पुत्र जयपाल राठौर निवासी इटोरा थाना मठसेना फिरोजाबाद बताया। पुलिस ने दोनों आरोपियों से एक लाख दो हजार रुपये की नकदी व सात एटीएम बरामद किए हैं। दोनों के खिलाफ करीब एक दर्जन थानों में मुकदमे दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें