दिल्ली में डिप्टीसीएसटी कुश गुपता को सम्मानित करते रेलमंत्री अश्विनी वैष्णवरेलवे
- फोटो : दिल्ली में डिप्टीसीएसटी कुश गुपता को सम्मानित करते रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव रेलवे
टूंडला। नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में आयोजित अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2025 समारोह में उत्तर मध्य रेलवे ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने टूंडला में तैनात डिप्टी सीएसटीई कुश गुप्ता को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए गोल्ड मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।कुश गुप्ता के नेतृत्व में मथुरा-पलवल रेलखंड पर कवच प्रणाली के 3.2 संस्करण की सफल कमीशनिंग और वंदे भारत रेक के साथ हाई-स्पीड परीक्षण किए गए। इसके अलावा, उन्होंने आगरा कैंट-धौलपुर और टूंडला-मितावली रेलखंडों पर ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य का सफल संचालन किया, जिससे रेल परिचालन अधिक सुरक्षित हुआ है। इस गौरवशाली उपलब्धि पर डिप्टी सीटीएम अमित आनंद और डीटीएम पूर्वी गर्ग समेत अन्य रेल अधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए खुशी जाहिर की है। संवाद