टूंडला। सोमवार सुबह बस द्वारा श्रीखाटू श्याम के दर्शन कर घर लौट रही महिला का चोरों ने पर्स चोरी कर लिया। कानपुर के अनवरगंज, कठियाना अंतर्गत गांव लाठुसोर निवासी श्रद्धालु महिला अनीता वर्मा सोमवार सुबह 10 बजे बस द्वारा श्रीखाटू श्याम राजस्थान से दर्शन कर घर वापस लौट रही थी। बस गांव उसायनी के पास पहुंची तभी तीन युवकों ने उसके पास रखा पर्स चोरी कर लिया और उतर गए। महिला यात्री ने बताया कि उसके पर्स में पांच हजार रुपये, मोबाइल एक चेन व बिछिया रखे हुए थे। अनीता वर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीसीटीवी के माध्यम से चोरों की तलाश की जा रही है। संवाद