फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: टूंडला- ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गये पुलिसकर्मी, वसूला जुर्माना

Mon, 31 Jul 2023 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

टूंडला। सोमवार को रेलवे के सहायक यातायात प्रबंधक रविंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम ने गोमती एक्सप्रेस, गरीब रथ और पूर्वा एक्सप्रेस में चेकिंग अभियाना चलाया गया। चेकिंग के चलते बिना टिकट यात्रा करने वालों में खलबली मची गई। कई यात्रियों ने भागने का प्रयास किया, किंतु साथ चल रही जीआरपी व आरपीएफ ने उन्हें पकड़ लिया। चेकिंग के दौरान ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करते यात्रियों के अलावा कई पुलिसकर्मी भी पकड़े गए। बिना टिकट पकड़े गए 215 यात्रियों से एक लाख 32 हजार 623 रुपये का जुर्माना वसूला गया। एटीएम शर्मा ने बताया कि चेकिंग के दौरान कई पुलिसकर्मी भी बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े गए। वह जुर्माना देने में आनाकानी कर रहे थे। जब उनके परिचय पत्र जमा कराए जाने एवं उन्हें कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। तब उन्होंने जुर्माना देकर टिकट बनावाया।

-बिना टिकट यात्रा करते पुलिसकर्मी सहित पकड़े गए 215 यात्री, वसूला जुर्माना



-गोमती एक्सप्रेस, गरीब रथ और पूर्वा एक्सप्रेस में चलाया चेकिंग अभियान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें