फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: टूंडला- विधवा पेंशन दिलाने के बहाने महिला से करा लिया इकरारनामा

Sat, 22 Jul 2023 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। विधवा पेंशन के नाम पर एक व्यक्ति ने महिला से जमीन का अपने नाम इकरारनामा लिखवा लिया। जानकारी होने पर पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर टूंडला थाना पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


मामला थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव गांव बझेरा से जुड़ा है। गांव की विधवा नेक्सी देवी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 23 जून 2021 को जयंती निषाद निवासी गांव भीकनपुर, बझेरा उसे विधवा पेंशन दिलाने के नाम पर तहसील टूंडला लेकर आया था। जहां उसने कुछ कागजात पर अंगूठा लगवाने के साथ ही उसकी फोटो खिंचवाई और छह माह बाद खाते में हर माह एक हजार रुपये पेंशन आने की बात कहते हुए उसे घर भेज दिया। छह माह बाद जब उसकी पेंशन नहीं आई तो उसने शिकायत की। इस पर वह टालमटोल करता रहा।

29 मई 2023 उसके घर के नाेटिस पहुंचा, जिसमें जमीन का इकरारनामा करने की बात लिखी थी। यह सुन उनके होश उड़ गए। उन्होंने न तो रुपयों का लेनदेन किया था और न ही जमीन का किसी से सौदा। आरोपी ने उसके अनपढ़ होने का फायदा उठाकर उसकी जमीन का फर्जी इकरारनामा करा लिया है। आरोप है कि पूरे मामले में रजिस्ट्री कार्यालय के कर्मचारी भी शामिल हैं। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर विधवा की रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें