टूंडला। थाना क्षेत्र के गांव जलाेपुरा निवासी सुनीता देवी सोमवार शाम पांच बजे करीब घर में अकेली काम कर रही थी। इसी दौरान पड़ोसी जबरन घर में घुसे और महिला के साथ दुर्व्यवहार करने लगे। जब महिला ने सतेंद्र व उसके साथी को रोका तो, पड़ोसियों ने गाली गलौज करते हुए पीटा। मारपीट के दौरान महिला के सोने के कुंडल गिर गए। पीड़िता ने पड़ोसी सतेंद्र, खुशबू, खुशी व रीमा देवी के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद