फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: चिकित्सक ने प्रसूता की निकाली बच्चेदानी, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। प्रसव पीड़ा होने पर प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन के लिए भर्ती कराई प्रसूता की चिकित्सक ने बच्चेदानी ही निकाल दी। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो उन्होंने अस्पताल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले में पिता ने दो चिकित्सकाें सहित चार लोगों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

फिरोजाबाद के थाना लाइनपार के गांव ढोलपुरा निवासी प्रमोद कुमार की बेटी नीलम की शादी 10 माह पूर्व टूंडला थाना अंतर्गत गांव चंडिका निवासी राज मिस्त्री मनोज के साथ हुई है। आठ माह की गर्भवती बेटी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे 17 सितंबर को दोपहर एक बजे टूंडला के गांव मोहम्मदाबाद स्थित गोपीराम हाॅस्पीटल लाए थे, जहां उन्होंने ऑपरेशन से बच्चा होने की बात कहते हुए उसे भर्ती कर लिया था। ऑपरेशन में 20 हजार खर्चा होने की बात तय हुई थी। उसी शाम को ऑपरेशन से नीलम ने बेटी को जन्म दिया।

परिजनों का आरोप है कि आपरेशन के बाद रक्तश्राव होने के कारण उसकी हालत बिगड़ गई थी। तीन दिनों तक रक्तश्राव न रुकने पर अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया था। तब बुधवार दोपहर उसे वे आगरा के जेडी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने परिजनों को नीलम की बच्चेदानी निकाले जाने की जानकारी दी। इससे परिजनों के होंश उड़ गए। आगरा में प्रसूता नीलम की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की शाम परिजन मोहम्म्दाबाद अस्पताल पहुंच गए और उन्होंने चिकित्सकाें पर धोखे से बच्चेदानी निकाले जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़िता के पिता प्रमोद कुमार ने हाॅस्पीटल संचालक डा. रोहित चक सहित चार के विरुद्ध तहरीर दी है। पिता का कहना है कि बेटी की बच्चेदानी निकाल ली इसके साथ ही चिकित्सकाें ने 20 हजार रुपये ले लिए। 12 हजार की दवा बाहर से मंगा ली।पीड़िता के पिता ने डा.रोहित चक सहित चार के विरुद्ध तहरीर दी है।

जब प्रसूता को भर्ती कराया गया था, उसे रक्तश्राव हो रहा था। यदि बच्चेदानी न निकालने तो महिला की मौत हो जाती। परिजनों की स्वीकृति से ही बच्चेदानी निकाली गई है। 25 हजार रुपये ऑपरेशन पर खर्च हुए हैं, जबकि परिजनों ने आठ हजार ही जमा किए हैं, रुपए मांगने पर वह झूठे आरोप लगा रहे हैं।

डा रोहित चक, चिकित्सक



घटना संज्ञान में आई है, एफएच चौकी प्रभारी मौके पर गए थे। घटना की जांच कराई जा रही है। सीएमओ को पत्र लिखकर अस्पताल के पंजीकरण की जानकारी जुटाते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


प्रदीप कुमार

थाना प्रभारी, टूंडला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें