टूंडला। थाना क्षेत्र में मारपीट की हुई घटनाओं में महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। पीड़ितों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नगर के मोहल्ला टूंडली निवासी आकाश ने मोहल्ले के ही आशीष, विनोद, अमित पर घर में घुसकर पीटने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं दूसरे पक्ष के अमित कुमार ने आकाश और अरुण पर शराब पीकर गाली-गलौज करने और विरोध करने पर ईंट पत्थर फेंकने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अमित का कहना है कि सोमवार को दोनों आरोपियों ने पत्थर फेंके जिसमें उनकी पत्नी नीशू, भतीजा आशीष और भाई विनोद घायल हो गए।
दूसरी घटना थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी जाफर में हुई। गांव की चंद्रकांती देवी सोमवार दोपहर दो बजे घर पर थीं। आरोप है तभी उनका देवर मंजेश घर में घुस आया। आते ही वह गाली-गलौज करने लगा। उन्होंने विरोध किया तो उसने उन्हें पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता ने देवर मंजेश के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।