टूंडला सीएचसी का मंडल स्तरीय टीम ने निरीक्षण किया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को प्रदेश सरकार के कायाकल्प अवार्ड योजना के तहत मंडल स्तरीय टीम ने सघन निरीक्षण किया। टीम ने मंडल में सबसे अच्छी सीएचसी होने पर प्रदेश स्तर पर सीएचसी टूंडला का नाम भेजा है। जल्द ही टूंडला को कायाकल्प योजना के तहत अवार्ड दिया जाएगा। आगरा मंडल स्तरीय एक टीम डा. विकास त्यागी के नेतृत्व में टूंडला पहुंची। कायाकल्प अवार्ड योजना क़े तहत प्रथम अवार्ड 50 लाख और द्वितीय 30 लाख का है। अधीक्षक डा. संजीव वर्मा ने खुशी जताई। केंद्र पर मंडल में सर्वाधिक सिजेरियन ऑपरेशन होने पर खुशी जताई। टीम ने ओपीडी, लैब और लेबर रूम का निरीक्षण किया।