टूंडला। उधारी के रुपये मांगना एक अधिवक्ता को महंगा पड़ गया। दबंगों ने अधिवक्ता को पीटकर घायल कर दिया। घायल अधिवक्ता ने पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर के एटा रोड तहसील निवासी संजय सिंह एडवोकेट से तीन माह पूर्व गौरव निवासी शिवपुरी कालोनी गली नंबर तीन ने 10 हजार रुपये उधार लिए थे। रुपये लेने के दौरान गौरव ने दो माह में वापस करने का वादा किया था। दो माह बीतने के बाद वह उससे लगातार रुपये वापस मांग रहे थे, लेकिन वह टालमटोल कर रहा था। मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे वह उसके घर रुपये लेने गए पहुंच गए। उन्होंने जैसे ही गौरव से रुपये वापस मांगे तभी उसने अपने भाई राहुल, सचिन, हेमंत व होरी के साथ मिलकर उन्हें पिटाई कर घायल कर दिया। इसके साथ ही दोबारा रुपये मांगने आने पर जान से मारने की धमकी दी। अधिवक्ता संजय सिंह ने गौरव, उसके भाई राहुल, सचिन, हेमंत व होरी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।