फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ट्रक चालक ने फंदे पर लटककर दी जान

Sun, 12 Mar 2023 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक चालक ने फंदे पर लटककर दी जान
विज्ञापन

फिरोजाबाद। ट्रक चालक ने शनिवार रात को घर के अंदर कमरे में फंदे पर लटककर जान दे दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दक्षिण क्षेत्र के मोहल्ला करबला निवासी जय कुमार (28) ट्रक चालक है। रविवार रात परिजन से हुए झगड़े के बाद युवक कमरे में चला गया। यहां उसने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजन ने युवक का शव फंदे पर लटका देखा तो चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर दक्षिण थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। थानाध्यक्ष दक्षिण राजेश कुमार पांडेय का कहना है कि युवक ने फंदे पर लटककर आत्महत्या की है। उसका परिजन से विवाद हो गया था। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। मृतक पर तीन साल की बेटी भी है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें