फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम की टक्कर से ट्रक चालक की मौत, शव पोस्टमार्टम को भेजा

सार

सोमवार रात को एक ट्रक अचानक ओवरब्रिज पर प्रतापपुर चौराहे के समीप खराब हो गया।चालक ट्रक को साइड में खड़ा कर नीचे उतर कर चेक करने लगा, इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही डीसीएम ने उसे रौंद दिया।हादसे की जानकारी होते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। सोमवार रात को एक ट्रक अचानक ओवरब्रिज पर प्रतापपुर चौराहे के समीप खराब हो गया। चालक ट्रक को साइड में खड़ा कर नीचे उतर कर चेक करने लगा, इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही डीसीएम ने उसे रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी होते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक के पास मिले मोबाइल और ट्रक में रखे कागजों के आधार पर उसकी शिनाख्त राहुल शर्मा निवासी उडेटापुर कन्नौज के रूप में हुई।
प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि राहुल आगरा से ट्रक में सामान लेकर कानपुर के लिए जा रहा था। जब उसका ट्रक प्रतापपुर चौराहे के समीप ओवरब्रिज पर पहुंचा, तभी अचानक उसमें कुछ खराबी आ गई। चालक ने ट्रक को साइड में लगा दिया और नीचे उतर कर ट्रक के पहियों को चेक करने लगा।
विज्ञापन

इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही डीसीएम ने उसे रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया। परिजन में यहां पहुंच गए। चालक को हिरासत में लेकर डीसीएम को कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें