शिकोहाबाद। रूपसपुर क्षेत्र में हाईवे पर एक अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटी सवार दंपती को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। रसूलपुर थाना क्षेत्र के कोटला रोड निवासी आकाश अपनी पत्नी सोनी देवी के साथ स्कूटी से बालाजी मंदिर दर्शन करने जा रहे थे, तभी मक्खनपुर के पास यह हादसा हुआ। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत में फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। संवाद