फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: डायवर्जन तोड़ मिट्टी के ढेर में घुसा ट्रक, चालक-परिचालक भागे

Sun, 11 Oct 2026 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
मिट्टी के ढेर से टकराने के बाद हाईवे पर खड़ा ट्रक। स्रोत पुलिस - फोटो : मिट्टी के ढेर से टकराने के बाद हाईवे पर खड़ा ट्रक। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
शिकोहाबाद। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से गांव आरोंज के पास अंडरपास का निर्माण कराया जा रहा है। बालाजी मंदिर के पास यातायात को व्यवस्थित करने के लिए डायवर्जन बनाया गया है। आरोप है कि कार्यदायी संस्था की ओर से यहां पर्याप्त संकेतक बोर्ड नहीं लगाए गए हैं। इससे वाहन चालकों को रात के समय डायवर्जन का पता नहीं चल पाता और वे हादसे का शिकार हो जाते हैं। शनिवार रात करीब एक बजे सिरसागंज से आगरा की ओर जा रहा एक ट्रक डायवर्जन तोड़ते हुए मिट्टी के ढेर पर चढ़ गया। हादसे के बाद चालक और परिचालक मौके से भाग निकले। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें