रेलिंग पर चढ़ा ट्रक, हादसा टला
शिकोहाबाद। कार को बचाने के प्रयास में ट्रक हाईवे किनारे लगी रेलिंग पर चढ़ गया। हादसा होते ही लोगों में चीख पुकार मच गई। इस बीच यातायात व्यवस्था बाधित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन से ट्रक को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। बुधवार शाम छह बजे कलकत्ता से प्लास्टिक का दाना लेकर एक ट्रक दिल्ली जा रहा था। शिकोहाबाद स्थित ओवरब्रिज पर बुलेरो को बचाने के दौरान ट्रक चालक संतुलन खो बैठा। इससे ट्रक ओवरब्रिज किनारे रेलिंग पर चढ़ गया। इससे कुछ देर के लिए जाम लग गया। हादसे की जानकारी होते ही शिकोहाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक हटवाया। गनीमत रही कि ट्रक स्पीड में नहीं था नहीं तो गंभीर हादसा हो सकता था। संवाद