फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: धमकियों से परेशान होकर युवक ने दी थी जान

Tue, 20 Aug 2024 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में खुद के कैफे में फंदा लगाकर जान देने वाले युवक के मामले में एक नया मोड़ आया है। युवक के पिता ने कुछ दुकानदारों और अज्ञात युवकों द्वारा उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता ने थाने में दुकानदारों और अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना लाइनपार के कुर्री निवासी लकी उर्फ खुशहाल ने शनिवार रात उत्तर क्षेत्र में खुद के कैफे में चादर से फंदा लगाकर जान दी थी। काफी देर तक घर न आने पर परिजन पुलिस के साथ कैफे पहुंचे थे। जहां दरवाजा तोड़कर देखा तो युवक फंदे से झूल रहा था। सोमवार को पिता निरंजन सिंह ने उत्तर थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसके बेटे ने जलेसर रोड सब्जी मंडी के पास कैफे खोला था। इसमें युवक, युवती के अलावा परिवार भी आते थे। कैफे के सामने बर्तन की दुकान करने वाले कुछ दुकानदार और तीन अज्ञात युवक आए दिन उससे कहासुनी और गाली-गलौज कर रहे थे और रक्षाबंधन तक कैफे बंद करने की धमकी दे रहे थे। थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि मृतक युवक के पिता ने तहरीर दी है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें