फोटो-15
टूंडला। सुभाष चौराहे सौंदर्यीकरण के मद्देनजर एटा रोड और स्टेशन रोड पर पांच लाख कीमत से बने तीन फव्वारे में सोमवार सुबह नौ बजे एटा से आगरा की ओर जा रहे ट्रोला ने टक्कर मार दी। जिससे फव्वारे पूरे फाउंडेशन और बिजली बाक्स सहित ध्वस्त हो गए। सुभाष चौराहा पर तैनात पुलिस ने ट्रोला को थाने में खड़ा करवा दिया है। पालिकाध्यक्ष भंवर सिंह ने बताया कि ट्रोला की टक्कर से फव्वारे टूट गए हैं। जल्द ही उसे ठीक कराकर शुरू कराया जाएगा। संवाद