फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: डिवाइडर तोड़कर ट्रॉला दूसरी साइड में पहुंचा, बड़ा हादसा टला

Sun, 12 Feb 2023 05:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
डिवाइडर तोड़कर ट्रॉला दूसरी साइड में पहुंचा, बड़ा हादसा टला
विज्ञापन

शिकोहाबाद। तेज रफ्तार ट्रॉला चालक को नींद आ गई, जिससे ट्रॉला अनियंत्रित होकर प्रतापपुर चौराहा के समीप ओवरब्रिज पर लगी बीच के डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी रोड पर पहुंच गया। गनीमत रही कि उस समय कोई अन्य वाहन नहीं आ रहे थे, अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता। जानकारी होते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रॉला को हटवाकर यातायात सुचारू किया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्र ने बताया कि ट्रॉला आगरा की तरफ से गाटर लेकर तेज रफ्तार में आ रहा था। चालक को नींद आने की वजह से वाहन अनियंत्रित हो गया और बीच में लगे डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी दिशा में पहुंच गया। हादसे की जानकारी होते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन को मंगवाकर ट्रॉला को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू किया गया। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। ट्रॉला को हटवा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें