फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सात घंटे बंद रहा ट्रीटमेंट प्लांट, गहराया पानी का संकट

Sat, 26 Oct 2024 01:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रैपुरा फीडर से बिजली आपूर्ति नहीं मिल पाने के कारण सैलई स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट शुक्रवार को करीब सात घंटे बंद रहा। प्लांट से आपूर्ति नहीं होने के कारण समूचे शहर में पानी का संकट गहरा गया है। रात करीब 8 बजे निगम जलकल विभाग के अधिकारी बिजली विभाग से संपर्क साधने में जुटे थे। बिजली विभाग के रैपुरा उपखंड से शुक्रवार की दोपहर एक बजे से रात आठ बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के कारण सैलई स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर लगीं पंपिंग मशीनें नहीं चलीं। वहीं डब्ल्यूटीपी सैलई से आपूर्ति नहीं मिल पाने के कारण शहर में स्थित रसूलपुर, सत्यनगर टापा कला, गढ़ैया मोहल्ला, विभवनगर एवं रसूलपुर पानी की टंकियां नहीं भर पाईं। दिन में टंकी नहीं भर पाने के कारण निगम क्षेत्र के अधिकांश वार्डों के घरों में शाम की पाली में पानी नहीं पहुंचा। एक्सईएन तारकेश्वर पांडेय ने बताया कि बिजली आपूर्ति के संबंध में विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है। समस्या को दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें