फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक फरवरी से होने वाली ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल स्थगित की

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एक फरवरी से ट्रांसपोर्टरों द्वारा प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल को स्थगित कर दिया गया। आंदोलन की रणनीति आगामी बैठक में तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर फिरोजाबाद के ट्रांसपोर्टर एक फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे थे। इस संबंध में फिरोजाबाद मोटर्स ट्रांसपोर्ट यूनियन के कार्यवाहक अध्यक्ष रामू यादव द्वारा उसायनी स्थित एक होटल पर बैठक बुलाई गई थी। लेकिन कार्यवाहक अध्यक्ष रामू यादव के पिता रनवीर सिंह यादव के निधन के कारण हड़ताल स्थगित कर दी गई। फिरोजाबाद मोटर्स ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष सुशील यादव ने कहा कि हड़ताल का प्रमुख कारण बाहर से आई प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों द्वारा शहर के ट्रांसपोर्टरों को माल न देना, ट्रांसपोर्ट नगर की रेट कम करने, औद्योगिक क्षेत्र तक नो एंट्री को खत्म करने, ट्रांसपोर्ट नगर न बनने तक पार्किंग की व्यवस्था कराए जाने के साथ अन्य समस्याओं को लेकर हड़ताल की जानी थी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें