टूंडला के रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में बैठे रेलयात्रीसंवाद
- फोटो : टूंडला के रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में बैठे रेलयात्री संवाद
टूंडला। भीषण कोहरे और कड़ाके की ठंड ने रेल यातायात को पूरी तरह पटरी से उतार दिया है। दृश्यता कम होने के कारण टूंडला जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 2 से 9 घंटे की देरी से चल रही हैं, जबकि डाउन की नॉर्थईस्ट एक्सप्रेस को रद्द करना पड़ा। लेट-लतीफी का आलम यह है कि फरक्का और कालिंदी एक्सप्रेस 9 घंटे, मगध व पूर्वा एक्सप्रेस साढ़े 7 घंटे और गोमती एक्सप्रेस साढ़े 6 घंटे की देरी से पहुंचीं। इसके अलावा वंदे भारत, शताब्दी, मूरी, ब्रह्मपुत्र मेल और ऊंचाहार एक्सप्रेस भी घंटों विलंबित रहीं। ट्रेनों के इस कदर पिछड़ने से यात्रियों को कड़ाके की सर्दी में घंटों स्टेशन पर बैठकर इंतजार करना पड़ रहा है। रात्रि में आने वाली ट्रेनें सुबह और सुबह वाली शाम को पहुंच रही हैं, जिससे रेलयात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। संवाद