फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: क्षेत्र पंचायत सदस्यों का दिया गया प्रशिक्षण

Fri, 17 Nov 2023 04:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत सदस्यों का दिया गया प्रशिक्षण
विज्ञापन

प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी
जसराना। जसराना के ब्लाक सभागार में भारतीय जनता पार्टी ने जसराना, एका एवं हाथवंत ब्लाक के क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान बीडीसी को भाजपा के इतिहास एवं प्रदेश और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख संध्या लोधी ने किया। भाजपा के जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, क्षेत्रीय मंत्री राहुल चौधरी, प्रदेश मंत्री डीपी भारती, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को प्रशिक्षित किया। इस दौरान एका, जसराना एवं हाथवंत ब्लाक से आए क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भाजपा की नीतियों एवं रीतियों के बारे में जानकारी दी। कहा कि बीडीसी क्षेत्र की जनता को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने का कार्य करें। संचालन अमलेंद्र लोधी ने किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें