फिरोजाबाद। शहर से गांव तक लोग सड़कों पर यातायात नियम तोड़ते रहे हैं, इसकी वजह से लगातार हादसे भी हो रहे हैं। इसके पीछे जागरूकता और कार्रवाई के नाम पर की गई खानापूरी एक बड़ी वजह है। एक नवंबर से पूरे जिले में चलाए जा रहे यातायात का असर सड़कों पर बेअसर है। गांव तो छोड़िए पुलिस की चेकिंग और कार्रवाई का शहर में भी चालकों के अंदर कोई खौफ या डर नहीं है। बगैर हेलमेट के बेअंदाज सड़कों पर भाग रहे बाइक सवारों को रोकने व टोकने वाला शहर के किसी भी चौराहे पर कोई नजर नहीं आया। जैन मंदिर चौराहे पर बिना हेलमेट के कई बाइक पर तीन लोगों को सफर करते देखा गया। यातायात माह के सात दिन में 19 लोगों की मौत हो गई।