फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: यातायात पुलिस ने 630 वाहनों के काटे चालान

Sun, 22 Jun 2025 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एडीजी जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने एवं सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने को 15 दिवसीय विशेष सड़क सुरक्षा अभियान शुरू किया गया। रविवार को अभियान के दौरान 630 वाहनों के चालान काटे गए। इसके तहत नियमों के उल्लंघन पर प्रवर्तन कार्यवाही के साथ-साथ प्रचार-प्रसार व जनसंवाद द्वारा सुरक्षा के प्रति जागरुक किया। एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देश पर सीओ यातायात एवं टीएसआई महेश यादव सक्रिय रहे। टूंडला क्षेत्र में वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक करने के साथ पालन करने की शपथ दिलाई। शिकोहाबाद में चार पहिया वाहन चालकों को सीट वेल्ट के साथ दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने के प्रति जागरुक किया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 630 वाहन चालकों के चालान काटे गए। इनमें बिना हेलमेट, रॉन्ग साइड, ओवर लोडिंग, मोबाइल का प्रयोग करते हुए वाहन चलाने आदि शामिल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें