- गांधी पार्क से सेंट्रल चौराहे तक भारी वाहनों पर रोक, 5 मार्च तक लागू रहेगा डायवर्जन प्लान
फिरोजाबाद। होली पर बाजारों में खरीदारी को उमड़ने वाली भारी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए यातायात पुलिस ने ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया है। यातायात निरीक्षक महेश सिंह ने बताया कि शनिवार शाम से ही प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों के साथ-साथ ई-रिक्शा, ऑटो और निजी कारों के प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया गया है। यह व्यवस्था 5 मार्च तक प्रभावी रहेगी। यातायात पुलिस के अनुसार, भीड़भाड़ वाले गांधी पार्क चौराहा से सेंट्रल चौराहा की ओर, क्लब चौराहा से सेंट्रल चौराहा की ओर, नालबंद से अंदर बाजार की ओर, कोटला चुंगी से अंदर बाजार की ओर ई-रिक्शा और ऑटो के साथ ही कार व अन्य बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। संवाद