फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में सोमवार को व्यापरियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सांसद के प्रतिनिधि को सौंपा। उन्होंने एसएसएमई की इकाइयों का 15 दिन के अंदर भुगतान कराए जाने की प्रणाली को रोके जाने की मांग की।
व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा एवं प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता के आह्वान पर सोमवार को इनकम टैक्स केंद्र सरकार द्वारा एमएसएमई लघु एवं सूक्ष्म इकाइयों की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए आयकर अधिनियम 43बी में संशोधन करते हुए उसकी 43-बी(एच) के द्वारा एमएसएमई से जुड़ी इकाइयों को अधिकतम 15 दिनों के भीतर भुगतान करने की प्रणाली लागू की गई है। उसका पालन करना संभव नहीं है। एमएसएमई से जुड़ी जो सूक्ष्म इकाइयां है उनको अपने माल का विक्रय करने के लिए बड़ी-बडी इकाइयों से प्रतिस्पर्धा करनी पड़ती है। अपने माल को बेचने के लिए व्यापारियों को अतिरिक्त सुविधाएं मुहैया करानी पड़ती है। व्यापारियों ने सिरसागंज में सांसद के आवास पर कार्यालय प्रभारी रामनाथ बघेल को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। कार्यक्रम में प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय, रमाशंकर यादव दादा, रामबाबू झा, पवन दीक्षित, अर्जेश उपाध्याय, आईटी सेल अनिल गुप्ता अमीन, सुभाष यादव, भानु उपाध्याय, राकेश बाबू शर्मा मौजूद थे।