टोल प्लाजा के निकट ट्रेलर- ट्रैक्टर कर भिड़ंत में पलटा ट्रैक्टर ट्रोला व बिखरी पड़ी ईंट संवाद
- फोटो : टोल प्लाजा के निकट ट्रेलर- ट्रैक्टर कर भिड़ंत में पलटा ट्रैक्टर ट्रोला व बिखरी पड़ी ईंट संवाद
टूंडला। फिरोजाबाद हाईवे पर शुक्रवार सुबह करीब सात बजे एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया। फिरोजाबाद की ओर से टूंडला जा रही ईंटों से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार 22 चक्का ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रॉली बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर ट्रेलर के बीच में लटक गई और उसमें लदी ईंटें सड़क पर बिखर गईं, जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में चालक सहित कोई भी हताहत नहीं हुआ और बड़ी जनहानि टल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया और सड़क पर बिखरी ईंटों को किनारे करवाकर यातायात सुचारू रूप से चालू कराया। थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह ने बताया कि हादसा काफी बड़ा था, लेकिन राहत की बात यह रही कि इसमें किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। संवाद