फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी, चालक की मौत

Wed, 19 Nov 2025 06:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
टूंडला-फिरोजाबाद हाईवे पर पटला ट्रैक्टर और उसमें फंसा घायल चालक संवाद - फोटो : टूंडला-फिरोजाबाद हाईवे पर पटला ट्रैक्टर और उसमें फंसा घायल चालक संवाद
विज्ञापन
- सीमेंट से निर्मित बाउंड्रीवाल स्लैब लेकर जाने के दौरान हुआ हादसा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



टूंडला। थाना क्षेत्र के गांव बाघई निवासी 55 वर्षीय ब्रजकिशोर उर्फ बिरजू बुधवार दोपहर डेढ़ बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली से सीमेंट की बाउंड्रीवाल के स्लैब लेकर जा रहे थे। ट्रैक्टर थाना क्षेत्र के गांव जरौली कट पर पहुंची, तभी उनका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ट्रॉली सहित पलट गया। हादसे में ब्रजकिशोर की ट्रैक्टर में फंसने से मौत हो गई। वहीं, ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठा 35 वर्षीय मंगतराम सिंह निवासी हरदोई गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस भेजा है। वहीं घायल मंगतराम को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतक की पत्नी की एक वर्ष पूर्व बीमारी के चलते मौत हो गई थी। मृतक ने अपने पीछे एक 18 वर्षीय पुत्र को रोता-बिलखता छोड़ा है। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह का कहना है कि हादसे में चालक की मौत हुई है। वहीं, एक युवक घायल हुआ है, उसे अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें