फिरोजाबाद। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित हाईस्कूल कंपार्टमेंट परीक्षा एवं स्क्रूटनी के माध्यम से हाईस्कूल परीक्षा उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को कक्षा-11 में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 20 अगस्त (आज) निर्धारित की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक निशा आस्थाना ने बताया कि कक्षा-नौ एवं 11 में अध्ययनरत छात्रों के अग्रिम पंजीकरण की धनराशि 50 रुपये प्रति छात्र की दर से चालान के माध्यम से कोषागार में एकमुश्त जमा करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त है। इस तिथि तक पंजीकरण शुल्क की सूचना एवं छात्रों के शैक्षिक विवरणों को भी परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करने की तिथि निर्धारित है।