फिरोजाबाद। आईटीआई में प्रवेश के लिए सोमवार को छात्रों को अंतिम मौका दिया गया है। छात्र सीधे संस्थान में आवेदन कर सकेंगे। वेल्डर, सिलाई सहित समेत कई सीटें रिक्त रह गई हैं।
राजकीय आईटीआई शिकोहाबाद, टूंडला और सिरसागंज में चार चरणों की प्रक्रिया के बाद भी सीटें रिक्त हैं। कई ट्रेडों में अधिकांश सीटें खाली हैं। इन्हें भरने के लिए पांचवें चरण की प्रक्रिया शुरू की गई है। प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं करना होगा। संस्थान में जाकर ट्रेड के लिए सीधे आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद प्रवेश हो जाएगा। आईटीआई शिकोहाबाद की नोडल प्रधानाचार्य नेहा बाजपेयी ने बताया कि जिन ट्रेडों में सीटें खाली हैं। उनमें प्रवेश के लिए 30 सितंबर सोमवार तक संस्थान में आकर अपना आवेदन कर प्रवेश ले सकते हैं।