नारायण महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के 35 छात्र-छात्राओं का दल तमिलनाडु के मदुराई रामेश्वरम्, कोडा इकनाल मे शैक्षिक भ्रमण को गया। वहां पर समुद्र तथा पहाड़ियों पर पाई जाने वाली वनस्पतियों का अध्ययन किया। रामेश्वरम् में दल ने पंबन ब्रिज एवं समुद्र के किनारे रामसेतु एवं धनषकोडी पर पाई जाने वाले समुद्री शैवालों को उनके प्राकृतिक आवास में देखा एवं उनका संकलन किया। इसके साथ ही मदुरई में मीनाक्षी मंदिर का अवलोकन कर उसके वास्तु शिल्प को देखा। इसके साथ ही वहां के लघु कुटीर उद्योग की जानकारी हासिल की। दल ने मसालों में लौंग, इलायची, दालचीनी, काली मिर्च एवं विभिन्न पौधाें से प्राप्त तेल जैसे यूकेलिप्टस, जास्मीन, सिटरेडोरा आदि के उत्पादन एवं उनके उपयोग के विषय में जानकारी प्राप्त की। यह दल वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. एसपी पालीवाल एवं डा. अमित अग्रवाल के संयुक्त निर्देशन में गया।