फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जनसेवा केंद्र से चोरी करने वाले तीन युवक गिरफ्तार

Thu, 23 Jul 2026 12:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
जसराना। थाना जसराना पुलिस ने बताया कि कुछ समय पूर्व थाना क्षेत्र के एक जनसेवा केंद्र से सामान चोरी हुआ था वहीं एक अन्य स्थान से सोलर पैनल चोरी किया गया था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को तलाशा तो वरुण, अभिषेक, चंदन निवासी भायपुर थाना जसराना के नाम प्रकाश में आए। पुलिस ने मुखबिर लगाए तो बुधवार को सूचना मिली कि आरोपी नगला रामा तिराहा के पास मौजूद हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों ने चोरी की घटना कबूल करने के साथ बैटरी, इनवर्टर, सोलर पैनल, प्रिंटर आदि सामान बरामद करा दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह ने बताया आरोपियों को न्यायालय के निर्देश पर जेल भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें