टूंडला के कांशीराम आवासीय कालोनी में पेयजल के लिए वर्तन लेकर प्रदर्शन करतीं महिलाएंसंवाद
- फोटो : टूंडला के कांशीराम आवासीय कालोनी में पेयजल के लिए वर्तन लेकर प्रदर्शन करतीं महिलाएं संवाद
टूंडला। 46 डिग्री पार पारे के बीच टूंडला की कांशीराम आवासीय कॉलोनी बन्ना के निवासी पिछले 15 दिनों से बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। कॉलोनी की मुख्य सबमर्सिबल खराब होने से आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन कर पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की। करीब 750 आवासों वाली इस कॉलोनी में तीन हजार लोग रहते हैं, जिनके लिए पालिका द्वारा लगाई गई बड़ी सबमर्सिबल दो हफ्तों से ठप है। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि कॉलोनी में लगी एक अन्य छोटी सबमर्सिबल पर एक महिला ने अवैध कब्जा कर रखा है, जो किसी को पानी नहीं भरने देती। समस्या को लेकर कॉलोनी वासियों ने ग्राम प्रधान एलेश देवी से मुलाकात की, जिन्होंने तुरंत अधिशासी अधिकारी (ईओ) से बात कर शिकायत दर्ज कराई। मामले में नगरपालिका टूंडला के ईओ आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि सबमर्सिबल मोटर फुंकने के कारण यह किल्लत हुई है। वर्तमान में टैंकर भेजकर पानी की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है और फुंकी मोटर को ठीक कराने भेजा गया है, जिसे जल्द लगवाकर समस्या का पूर्ण समाधान किया जाएगा। संवाद