फिरोजाबाद। अलग-अलग मामलों में न्यायालय ने तीन चोरों को सोमवार को एक-एक वर्ष की सजा सुनाई। अर्थदंड भी लगाया गया है। नारखी के गांव दौलतपुर निवासी सनी और जौंधरी निवासी राजू ने 2023 में एक घर में चोरी की घटना की थी। आरोपी के विरुद्ध थाना नारखी में प्राथमिकी लिखवाई गई थी। एसीजेएम की अदालत ने दोनों को सजा और 1800-1800 रुपये अर्थदंड से दंडित किया। वहीं इसी तरह के एक अन्य मामले में एसीजेएम ने सोनू निवासी गुढ़ा थाना नसीरपुर को सजा सुनाई। उस पर एक हजार रुपये अर्थदंड लगाया गया है। सोनू के विरुद्ध थाना टूंडला में चोरी करने की प्राथमिकी कुछ वर्ष पहले लिखवाई गई थी।