फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: तीन टीमें करेंगी पटाखों के अवैध भंडारण की गोपनीय जांच

Fri, 25 Oct 2024 12:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दिवाली के पर्व पर आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए अग्निशमन विभाग ने खास कार्ययोजना बनाई है। इसमें जिले में तीन टीम चेकिंग के लिए लगाई गई हैं। अवैध भंडारण, बिक्री की सूचना देने वाले को नकद पुरस्कार दिया जाएगा। बृहस्पतिवार को अग्निशमन विभाग के डीजी यूपी ने ऑनलाइन बैठक कर त्योहार के मद्देनजर सतर्क रहकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए हैं।लगातार जिले में आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। साथ ही दिवाली का त्योहार भी नजदीक है। इसी को लेकर अग्निशमन विभाग के डीजी यूपी ने ऑनलाइन बैठक कर सभी को निर्देश दिए हैं कि सभी सतर्क होकर ड्यूटी करें। सीएफओ सत्येंद्र पांडेय ने बताया कि दिवाली के त्योहार को देखते हुए विभाग की तीन टीमों को चेकिंग के लिए लगा दिया गया है। घनी आबादी में भंडारण और बिक्री पर रोक रहेगी। जिले में चार स्थाई व एक अस्थाई फायर स्टेशन है। जहां की सभी व्यवस्थाओं को बेहतर कर दिया गया है। इसके अलावा जिले में कहीं भी अवैध गोदाम या बिक्री हो रही है तो विभाग के 9454418360, 9454418460, 8533084695 पर सूचना दें। सूचना सही पाए जाने पर सूचनाकर्ता को दो हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर पहचान गोपनीय रखी जाएगी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश शासन के सचिव संजीव गुप्ता आदेश दिए हैं कि कहीं विस्फोट या आग की घटना होती है तो संबंधित क्षेत्र के चौकी, बीट व थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
12 स्थानों पर लगेंगी अस्थाई पटाखे की दुकानें
एफएसओ दुर्गेश कुमार ने बताया कि दिवाली के त्योहार को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है। जिले में इस बार सिर्फ 12 स्थानों पर ही पटाखों की 200 दुकानें लगाई जाएंगी। सभी दुकानों पर फायर उपकरण के साथ पानी की उचित व्यवस्था की जाएगी। वहीं पार्किंग दुकानों से 100 मीटर दूर बनाई जाएगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें