शिकोहाबाद। महाकुंभ से स्नान करके राजस्थान जा रहे एक अन्य वाहन सवार परिवार एक्सप्रेस-वे पर हादसे का शिकार हो गया। जिसमें दंपती समेत एक महिला घायल हुई है। तीनों गंभीर घायलों को संयुक्त चिकित्सालय से उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया। राजस्थान के जिला झुंझुनू, मीना का मोहल्ला वार्ड नंबर 2 निवासी सोनी देवी (60), उनके पति गिरधारी (65) एवं सुमन देवी (35) प्राइवेट वाहन से महाकुंभ में गंगास्नान करने के बाद राजस्थान वापस लौट रहे थे। तभी अचानक पीछे से अज्ञात वाहन ने एक्सप्रेस-वे पर सुबह 6 बजे करीब टक्कर मार दी। इस घटना में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां से व्यापक उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद रैफर कर दिया गया।